मजदूरों व छात्रों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन।
केंद्र सरकार ने बिहार और पंजाब सरकार की मांग मानी , मजदूरों व छात्रों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन ।
कोरोना लॉकडाउन के बीच, विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अब केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
कोरोना लॉकडाउन के बीच, विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अब केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
गृह मंत्रालय ने इनकी घर वापसी के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, जिनमें कई तरह की छूट दी गई है ।
देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए निर्देश दिया है। राज्य सरकारें और रेल मंत्रालय ये आवाजाही सुनिश्चित करेंगे।
रेलवे ने कहा है कि जिस राज्य से मजदूर घर के लिए रवाना होंगे, वहां की राज्य सरकार को उनकी जांच करनी होगी। एसिंप्टोमेटिक को ही यात्रा की इजाजत होगी। राज्य को मजदूरों को समूह में स्टेशन तक सैनिटाइज किए हुए बसों में लाना होगा।
बिहार, पंजाब, तेलंगाना और केरल राज्यों ने केंद्र सरकार से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी। राज्यों ने कहा था कि फंसे हुए लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में बसों से इन लोगों को घरों तक पहुंचाने में काफी समय लग जाएगा। वहीं, संक्रमण का भी खतरा रहेगा.
तेलंगाना से झारखंड के लिए चली स्पेशल ट्रेन
लॉकडाउन में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन आज यानी शुक्रवार को रवाना हो गई। हालांकि, आगे और कितनी ऐसी ट्रेनें चलेंगी, अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि तेलंगाना से खुली इस स्पेशल ट्रेन में लगभग 1200 प्रवासी हैं। स्पेशल ट्रेन लिंगरपल्ली से खुली है, जो झारखंड के हटिया जा रही है।

0 comments:
Post a Comment