2 हफ्ते के लिए फिर बढ़ा,तमाम बंदिशें 17 मई तक जारी रहेंगी।
केंद्र सरकार ने 2 हफ्ते के लिए फिर से लॉक डाउन को आगे बढ़ा दिया है। अब तमाम बंदिशें 18 मई तक जारी रहेंगी। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अब से कुछ देर पहले ही यह फैसला लिया है। इससे पहले 25 मार्च को लागू किया गया लॉक डाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे एक बार फिर बढ़ाकर दो सप्ताह आगे कर दिया गया है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस की महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाया जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को दूसरे प्रदेशों में फंसे श्रमिकों और छात्रों को निकालने की इजाजत दे दी है।

0 comments:
Post a Comment