बिहार के पांच जिले रेड जोन घोषित किए गए, आक्रा बढ़कर 450 हुआ।
राज्य के 38 जिलों में से 29 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। अभी
तक कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुंगेर है। जहां हर रोज मामले
बढ़ते जा रहे हैं, मुंगेर में नहीं टूट रही संक्रमण की चेन।
बिहार के पांच जिले रेड जोन घोषित किए गए,कोरोना संक्रमण 29 जिलों में फैल गया है।
बिहार
का मुंगेर जिला कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंगेर
में अब तक कोरोना के 100 के करीब मामले सामने आ चुके हैं।
केन्द्र
सरकार द्वारा कोरोना के मामले, दोगुना होने की दर और टेस्टिंग के हिसाब से
जिलो की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक बिहार के 38 में से 5
जिले रेड जोन घोषित किए गए हैं,बिहार के जो जिले रेड जोन घोषित किए गए हैं,
उनमें मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया का नाम शामिल है।
बिहार
में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। (शुक्रवार, 01 मई) को
अभी तक कुल 25 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों
का आंकड़ा बढ़कर 450 हो गया है। इनमें से सर्वाधिक 11 मामले बक्सर के हैं।
कैमूर और रोहतास के छह-छह और भोजपुर और नालंदा का एक-एक मामला है।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास
में 51, पटना में 44, बक्सर में 51, नालंदा में 37, सिवान में 30,
गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद
में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी,
पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं
जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा में दो तथा
पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

0 comments:
Post a Comment