बिहार में 37 नए corona मरीज मिलने से बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, पहुंचा 403
बिहार में कोरोना का मरीज लगातार बढ़ता जा रहा है। बुध वार
को कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इन नए केस को जुड़ने के
बाद अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 403 हो गई है। नए केस में बुधवार
को बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, बक्सर, भोजपुर,पटना,वैशाली, मधेपुरा, रोहतास,
औरंगाबाद, सीतामढ़ी और दरभंगा जिले में नए मरीज मिले हैं। सूत्रो के
हिसाब से इनमें से ज्यादातर बाहर से आए पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से
संक्रमित हुए हैं।
मंगलवार
को बिहार में कोरोना के 20 नए संक्रमित मरीज मिले, जिनमें से अधिकतर
प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। राजधानी पटना में जहां मंगलवार को एक भी
पॉजिटिव मरीज नहीं मिला तो वहीं कोरोना ने नए जिलों सीतामढ़ी, अररिया और
शेखपुरा जिले मंगलवार को पहली बार कोरोना की चपेट में आए हैं।
स्वास्थ्य
विभाग के सचिव के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों में ज्यादातर ऐसे हैं जो
दूसरे राज्यों से आए हैं। जिलावार देखें तो सबसे ज्यादा पांच-पांच मामले
पटना मधुबनी और औरंगाबाद जिले के हैं, बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक राज्य में जो भी पॉजिटिव मिल रहे हैं वे या
तो किसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं या फिर क्लस्टर समूह में
हुए हैं। उनके मुताबिक मुंगेर, सीवान और पटना जैसे जिलों में क्ल्स्टर से
जुड़े मामले अधिक हैं।

0 comments:
Post a Comment